तनुश्री के दीवानो से परेशान तनुश्री
टीवी शो घर की लक्ष्मी बेटियां में मेनका बनी तनुश्री कौशल काफी परेशान है, वजह यह है कि तनुश्री दत्ता के कई दीवाने उसे ही फिल्म एक्ट्रेस तनुश्री दता समझकर उसे फोन पर फोन करते रहते हैं और वह सबको समझाकर समझाकर थक जाती है कि वह तनुश्री दत्ता नहीं बल्कि तनुश्री कौशल है.
तनुश्री कौशल का कहना है कि लोग समझते हैं कि मैं ही तनुश्री दत्ता हूं. कई बार लोग मेरा नंबर एक दूसरे को तनुश्री दत्ता का समझकर दे देते हैं.
पहले तो मैं धैर्यपूर्वक सबकी बात सुन लेती थी और नम्रता से बताती थी कि मैं दता नहीं बल्कि कौशल हूं लेकिन अब ऐसे दीवानों की बातें सुनकर मेरा पारा जल्दी गर्म हो जाता है.
कई बार लोग मानने को तैयार नहीं होते और उन्हें लगता है कि मैं झूठ बोल रही हूं. सचमुच यह तो बडी मुसीबत है तनुश्री दत्ता..


Click it and Unblock the Notifications