..................... Tabassum is very happy and hopeful | तबस्सुम की खुशी... - Hindi Filmibeat

तबस्सुम की खुशी...

By Staff

Tabassum
अपनी मधुर मुस्कान के लिए विख्यात पूर्व अभिनेत्री व विभिन्न टीवी शो में अपने अभिनय के जलवे दिखाने वाली तबस्सुम आजकल खुशी के कारण बेहद खुशी है। दरअसल खुशी उनकी पोती का नाम है।

खुशी अब जवान हो चुकी है और उसने बालीवुड में अपनी किस्मत आजमाने क फैसला किया है। वह मनीष गोयल की फिल्म हम फिर मिले न मिले से बालीवुड में अपना पहला कदम रख रही है। फिल्म पूरी हो चुकी है और प्रदर्शन के लिए तैयार है।

तबस्सुम ने कहा कि फिल्मों में आने का खुशी ने स्वयं फैसला किया और वह बेहद प्रतिभाशाली है। तबस्सुम अपनी तीसरी पीढी के बालीवुड में आने से उत्साहित है। उनके बेटे के बाद अब पोती भी फिल्मों में आ रही है।

ज्ञात हो कि तबस्सुम ने बीस साल पहले टीवी शो फूल खिले हैं गुलशन गुलशन में अभिनय कर काफी ख्याति बटोरी थी। इस समय तबस्सुम एन इवनिंग विथ तबस्सुम और भक्ति में शक्ति जैसे शो कर रही है।

तबस्सुम जो कि 63 साल की हो चुकी है, उन्होंने 1947 से ही अभिनय करना शुरु कर दिया था और वे उस समय बेबी तबस्सुम के नाम से जानी जाती थी। तबस्सुम ने मुगले आजम, दीदार, जोगन, बाप बेटी और बैजु बावरा जैसी कई फिल्में की। बाद में उन्होंने पहली बार टीवी शो फूल खिले हैं गुलशन गुलशन को होस्ट किया और उन्हें दादा साहेब फालके अवार्ड प्रदान किया गया। उम्मीद है दादी की तरह उनकी पोती खुशी को भी अभिनय में कामयाबी हासिल होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X