सुष्मिता का माफिया अबू सलेम से रिश्ता
ब्रम्हांड सुन्दरी सुष्मिता सेन और अबू सलेम के बीच जोरों का रोमांस था इस बात का खुलासा क्राइम ब्रांच ने हाल ही में किया है. इस बात की पुष्टि ख़ुद अबू सलेम ने की है.
1999 और2000 में जब अबू सलेम दुबई में स्टार्स के शो आयोजित करवाता था तब उसकी मुलाकात सुष से हुई और देखते ही देखते उसे सुष्मिता से प्यार हो गया.
आज भी वो उसकी यादों में है. दुबई और शिकागो के कई रेस्तरां में दोनों कई बार मिले. लेकिन अबू का कहना है कि सुष के मन में उसके लिए कोई भावनाएं नहीं थी और न ही उनका कोई अफेयर था. इस बात पर अबू सलेम का पत्नी समीरा जुमानी से बहुत झगडा भी होता था. लेकिन अबू दिल के हाथों मजबूर था.
इस बारे में सुष्मिता ने कोई भी बयान देने से साफ इनकार कर दिया है. लेकिन अबू जेल में रहकर भी उनके लिए दुआएं करते हैं. वैसे एक बात समझ में नहीं आई कि जब ये सब कुछ चल रहा था तब मोनिका बेदी कहाँ थी ???


Click it and Unblock the Notifications