फिल्म बनी नहीं, प्रदर्शन तय

इस फिल्म में झांसी की रानी के रुप में सुष्मिता ने अभी तक सिर्फ अपने को ही अनुबंधित किया है, बाकि इसके निर्देशक, अन्य कलाकार व तक्नीशियनों का कोई अता पता नहीं है, न ही फिल्म के शूटिंग के बारे में कुछ खबर है.
लेकिन मजे की बात यह है कि सुष्मिता ने फिल्म के प्रदर्शन के बारे में तय कर लिया है कि वह इसे कब लगायेंगी. वे फिल्म कोइस साल यानि 2008 की दीवाली को प्रदर्शित करेंगी. फिल्म तब तक बन पायेगी या नहीं यह तो मालूम नहीं, लेकिन प्रदर्शित हो जायेगी.
खैर बालीवुड के टाप निर्माता व निर्देशकों से यही गुजारिश है कि वेइस साल की दीवाली में फिलहाल अपनी फिल्में नहीं लगायें और झांसी की रानी को हिट होने का अवसर दें.


Click it and Unblock the Notifications