अगस्त में होगी सितारों की टक्कर

अगस्त में अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, रणवीर कपूर, गोविंदा और फरहान की फिल्मों की टक्कर होगी। जून में सरकार राज, मेरे बाप पहले आप, दे ताली, थोडा प्यार थोडा मैजिक और जुलाई में जाने तू या जाने न, लव स्टोरी 2050, मेह्बूबा, किस्मत कनेक्शन, गाड तुसी ग्रेट हो, मिशन इस्तनाबुल जैसी बडी फिल्में लगेंगी जो कि बाक्स आफिस में कई लोगों की किस्मत का फैसला करेंगी।
अगस्त माह की पहली तारीख को गोविंदा और उपेन पटेल की फिल्म मनी है तो हनी का प्रदर्शन होगा। एक सप्ताह बाद ही अक्षय कुमार की फिल्म सिंह इज किंग आयेगी। नि:संदेह इस बहुप्रतिक्षित फिल्म से ही अक्षय की लोकप्रियता का सही अंदाज लग पायेगा। इस फिल्म के लिए अक्षय ने अपनी सर्वाधिक कीमत वसूली है और यह विपुल शाह और अनीश बज्मी का महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है।
इसके बाद रणवीर कपूर की बचना ए हसीनो का मुकाबला अभिषेक बच्चन की द्रोण से होगा, दोनो फिल्म एक ही दिन प्रदर्शित होंगी। रणवीर की फिल्म जहां रोमांटिक कामेडी है, वहीं अभिषेक की द्रोण फिल्म एक्शन से भरपूर है। 22 अगस्त को संजय गाधवी की फिल्म किडनेप प्रदर्शित होगी। इस फिल्म में संजय दत्त है। संभव है गाधवी की यह फिल्म भी धूम मचा दे। माह के अंत में 29 अगस्त को फरहान अख्तर की अभिनेता के रुप में राक आन फिल्म प्रदर्शित होगी तो वहीं विक्रम भट्ट की डरावनी संगीतमय फिल्म 1920 भी सनसनी मचाने के लिए तैयार रहेगी।
इस तरह अगस्त माह में बडे बडे सितारों को अपनी शक्ति प्रदर्शन का भरपूर मौका मिलेगा।


Click it and Unblock the Notifications