..................... Shahrukh works for 20 hrs per day | लगातार 20 घंटे काम करते हैं शाहरुख - Hindi Filmibeat

लगातार 20 घंटे काम करते हैं शाहरुख

By Staff

SRK
अभिनेता शाहरुख खान इन दिनों काफी व्यस्त हैं। बहुचर्चित टेलीविजन क्विज शो 'क्या आप पांचवीं पास से तेज हैं?' के साथ शाहरुख अपनी आईपीएल टीम और फिल्मों से जुड़े काम पूरे करने के लिए इन दिनों 24 में से 20 घंटे काम कर रहे हैं। इस बीच आराम के लिए वह सिर्फ 4 घंटे ही निकाल पाते हैं।
वह कहते हैं, "'पांचवी पास..' के लिए मैं 6 घंटे, आईपीएल के लिए 4 और फिल्मों के लिए 10 घंटे काम करता हूं। जिसे दिनभर मैं केवल 10 घंटे काम कर पाता हूं उस दिन लगता है मानो मेरा आधा दिन बर्बाद हो गया हो। दरअसल, मैं भी उन मजदूरों की तरह हूं जो 20 घंटे लगातार काम करते हैं। मेरे हाथ-पैर की लकीरें भी यही कहती हैं कि मैं मजदूर हूं।"

इस शो की शूटिंग के दौरान शाहरुख ने बताया, "जल्दी ही 'क्या आप पांचवीं..' के लिए आईपीएल से मैं युवराज सिंह को इसमें खेलने के लिए बुलाऊंगा। इसके अलावा महेंद्र सिंह धोनी, प्रीति जिंटा सहित कई अन्य सेलिब्रिटीज को भी इसमें शामिल करने की योजना है।"

खुद के लिए 'किंग खान' शब्द का प्रयोग शाहरुख करना नहीं चाहते। वह कहते हैं, "मैंने कभी खुद को इस संबोधन से नहीं पुकारा। मैं तो खुद को दर्शकों का नौकर समझता हूं, जिनकी मैं नौकरी करता हूं। पूरी ईमानदारी और मेहनत से मैं अपना हर काम पूरा करता हूं।"

अपने कार्यस्थल में क्रिएटिव चीजें रखना शाहरुख को पसंद है। वह मानते हैं कि इससे हर काम बेहतर ढंग से करने हेतु उन्हें ऊर्जा मिलती है। अपने चाहने वालों द्वारा प्यार से मिले उपहार शाहरुख अपने घर 'मन्नत' के लाइब्रेरी भाग में रखते हैं। मन्नत का यह कोना उन्हें सबसे ज्यादा पसंद है।

वह कहते हैं, "जब मैं लोगों से मिलता हूं तो उनकी खुशी देखकर खुद को खुशकिस्मत समझता हूं। अपने अंदाज में मैं उन्हें या तो गले लगा लेता हूं या फिर किस करके अपने प्यार का इजहार करता हूं। अब यदि वह निशानी के तौर पर मुझे कुछ देना चाहते हैं तो मैं इंकार नहीं कर पाता।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X