..................... Terms between Shahrukh Roshan's are good | शाहरुख और रोशन परिवार में अनबन नहीं - Hindi Filmibeat

शाहरुख और रोशन परिवार में अनबन नहीं

By Staff

Shahrukh Khan
मीडिया में कुछ दिनों पहले यह खबर आई थी कि शाहरुख खान और राकेश-ऋतिक रोशन के बीच अनबन चल रही है। इस बारे में राकेश रोशन ने कहा कि हमारे संबंध इन अफवाहों से परे हैं।
राकेश रोशन ने कहा, "हमें पता है कि सच्चाई क्या है। एक पुरस्कार समारोह में शाहरुख खान से मेरी मुलाकात हुई थी। मीडिया में आई इन रिपोर्टों को सुनकर हम दोनों को हंसी आई।"

उन्होंने कहा, "शाहरुख के साथ ऋतिक और मेरे संबंध इस प्रकार के अफवाहों से परे है।" गौरतलब है कि राकेश रोशन की फिल्म 'क्रेजी 4' में शाहरुख खान एक आइटम गीत में नजर आएंगे।

शाहरुख ने इससे पहले भी राकेश रोशन की फिल्म 'करण अर्जुन' और 'कोयला' में काम किया है। शाहरुख और रोशन परिवार के बीच अनबन की खबर 'क्रेजी 4' के आइटम गीत को लेकर आई थी। दरअसल, शाहरुख और ऋतिक दोनों ने ही इस फिल्म के लिए आइटम गीत पेश किए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X