..................... Shahrukh Khan will become Shahrukh Khan | शाहरुख खान बनेंगे शाहरुख खान - Hindi Filmibeat

शाहरुख खान बनेंगे शाहरुख खान

By Staff

शाहरुख खान तो शाहरुख खान हैं ही, फिर भला उन्हें शाहरुख बनने की क्या जरुरत है. दरअसल वे निर्देशक प्रियदर्शन की एक फिल्म में अपनी स्वयं की भूमिका करेंगे और उसमें शाहरुख खान ही बनेंगे.

है न मजेदार आइडिया. यह आइडिया भी प्रियदर्शन के दिमाग की ही उपज है. इस आइडिये से शाहरुख इतने प्रभावित हुए कि वे इसका निर्माण अपने बैनर रेड चिलीज के जरिये करने जा रहे हैं. कामेडी किंग निर्देशक प्रियदर्शन और शाहरुख पहली बार एक दूसरे के साथ काम कर रहे हैं, इसलिए कोई चमत्कार होना तो तय ही है.

बताया जाता है कि प्रियदर्शन ने शाहरुख को सख्त निर्देश दे रखा है कि इस फिल्म में अपनी भूमिका के बारे में वह कोई जानकारी किसी को भी नही दे. प्रियदर्शन फिल्म के लिए अन्य कलाकारों का चयन कर रहे हैं और इसके बाद फिल्म की शूटिंग शुरु की जायेगी. प्रियदर्शन फिलहाल अक्षय खन्ना को लेकर फिल्म मेरे बाप पहले आप को पूरा करने में जुटे हुए हैं.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X