..................... SRK is between Rani Vidya | रानी,विद्या के बीच फंसे शाहरुख - Hindi Filmibeat

रानी,विद्या के बीच फंसे शाहरुख

By Staff

SRK
आजकल शाहरुख खान को आमिर का गाया गीत क्या करे क्या न करे, ये कैसी मुश्किल हाय.. बहुत याद आ रहा होगा. वजह है रानी मुखर्जी और विद्या बालन, जो कि चाहती हैं कि शाहरुख अपनी अगली कामेडी फिल्म सिर्फ उसके साथ करे और शाहरुख हैं कि निर्णय नहीं कर पा रहे हैं कि किसे खुश करें और किसे नाराज.

शाहरुख खान अपने बैनर रेड चिलीज के तहत निर्देशक प्रियदर्शन को लेकर एक कामेडी फिल्म का निर्माण करने जा रहे हैं. इस फिल्म में शाहरुख मुख्य भूमिका कर रहे हैं. फिल्म में शाहरुख की हीरोइन बनने के लिए कई हीरोइन बेताब थी लेकिन बात रानी और विद्या तक आ कर रुक गई और इन दोनो में से किसी एक हीरोइन का चयन किया जाना है. मुसीबत यह है कि दोनो ही इस फिल्म में काम करना चाह रही हैं.

रानी मुखर्जी और शाहरुख ने इससे पहले कई हिट फिल्में दी हैं और दोनो की जोडी भी काफी जमती है. इसलिए रानी को उम्मीद है कि शाहरुख इस फिल्म में उसी को लेंगे, लेकिन विद्या के निर्देशक प्रियदर्शन के साथ मधुर संबध हैं और उनकी भूलभुलैया में काम कर चुकी है. इसलिए विद्या भी आश्वस्त है कि प्रियदर्शन उसे शाहरुख के साथ इस फिल्म में जरुर लेंगे.

रानी और विद्या दोनो का बालीवुड में मार्केट काफी गर्म है और दोनो ही शाहरुख की इस फिल्म को नही छोडना चाहती हैं. बेचारे शाहरुख के लिए फिल्म बनने से पहले ही यह कामेडी सिचुएशन बन गई है. लेकिन फिल्म की स्क्रिप्ट में बदलाव कर दोनो को ही शाहरुख इस फिल्म में ले लें तो कैसा रहेगा..!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X