..................... I'm not greedy for money: Shah Rukh | मुझे पैसे का लालच नहीं: शाहरुख़ खान - Hindi Filmibeat

मुझे पैसे का लालच नहीं: शाहरुख़ खान

By Staff

SRK
सुपरस्टार शाहरुख़ खान ने एक ऐसी बात का खुलासा किया जिसे अब तक बहुत की कम लोग जानते हैं। केवल किंग खान के करीबी ही इस बात को महसूस कर सकते हैं। शाहरुख़ ने बताया कि उन्हें पैसे का ज़रा भी लालच नहीं हैं।

वो 'पांचवी पास' टीवी शो भी इसीलिए कर रहे हैं क्यूंकि उन्हें अपनी क्रिकेट टीम के लिए पैसे की ज़रूरत है। इस बात से तो सभी वाकिफ ही हैं कि शाहरुख़ ने आई पी एल में बहुत सा पैसा लगा दिया है। इसी की भरपाई के लिए वो अब टीवी शो कर रहे हैं।

शाहरुख़ ने बताया कि वो एक आम इंसान की तरह अपने बुढापे के लिए जोड़कर रखना चाहते हैं। वो अपने बच्चों को बहुत अच्छी और उच्च शिक्षा देना चाहते हैं और इतनी प्रोपर्टी रखना चाहते हैं जो उनके बुढापे में उनका साथ दे।

शाहरुख़ के इन ख्यालों को सुनकर हर आम आदमी अपने आपको उनसे जुडा हुआ पाता है। भाई इसीलिए तो उन्हें किंग खान कहा जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X