शाहरुख के लिए लडकी की तलाश
यह मत सोचिये कि शाहरुख खान को भी आमिर व सैफ अली खान की तरह दूसरी शादी करने का चस्का लग गया है और वे इस बुढौती उम्र में लडकी की तलाश में निकल पडे हैं.
दरअसल वे आदित्य चौपडा की फिल्म रब ने बना दी जोडी में मुख्य भूमिका करने वाले हैं और फिल्म में उनके लिए नई हीरोइन रखी जायेगी. यही वजह है कि उनके लिए नई हीरोइन की तलाश का काम जोर शोर से आदित्य ने शुरु कर दिया है.
आदित्य फिल्म में शाहरुख के लिए 20 से 25 वर्ष की ऐसी हीरोइन की तलाश कर रहे हैं जो गोरी, सुंदर, अभिनय क्षमता से भरपूर साथ ही एथलेटिक बाडी रखती हो. हीरोइन की तलाश का काम भी धूमधाम से किया जा रहा है.
इसके लिए कई शहरों में लडकियों के लिए आडिशन रखे जा रहे हैं. अब शाहरुख खान से आधी उम्र की वह भाग्यशाली चयनित हीरोइन कौन होगी, यह तो आडिशन के बाद पता चल जायेगा. फिलहाल तो जो लडकियां हीरोइन के मानक पर खरी उतरती हैं, वे शीघ्र आडिशन देने में देरी नहीं करें, क्या पता किसकी चमक जाये..?


Click it and Unblock the Notifications