बालीवुड बादशाह को खिलाड़ी से खतरा

यही वजह है कि दोनो के बीच अंदर ही अंदर मनमुटाव भी हो रहा है. इसकी झलक तब देखने को मिली जब फिल्म फेयर अवार्ड फंक्शन में शाहरुख ने अक्षय का मजाक इसलिए उडाया क्योंकि उसने पिछले साल सबसे ज्यादा विवाह समारोहों में डांस किया था. शाहरुख का साथ देते हुए सैफ अली खाने कहा कि वह अपना जन्मदिन मना रहा है तो शाहरुख ने कि कहा कि इसमें अक्षय डांस कर सकता है.
शाहरुख की इस छींटाकसी का समारोह में मौजूद लोग आनंद ले रहे थे. लेकिन इसके बाद अक्षय का जब बोलने का नंबर आया तो उसने जवाब में जो बात शुरु की उससे सबकी सांस ही रुक ही गई.
अक्षय ने कहा शाहरुख की पत्नी ने उसे कल घर में बुलाया था. यह सुनकर समारोह में सन्नाटा छा गया. सबको लगा अक्षय कोई अश्लील तरह का चुटकला सुनायेंगे. लेकिन अक्षय ने फिर आगे बताया कि शाहरुख की पत्नी ने उससे कहा कि उसके बेटे के अगले जन्मदिन पर उसे नाचना होगा. इससे समारोह में हंसी की फुलझडी छूट गई.
भले ही यह बात मजाक में हो लेकिन इससे जाहिर होता है कि दोनो स्टार के बीच आपस में सदभावना की कमी है.


Click it and Unblock the Notifications