बालीवुड के भाई बने सोनू सूद

सोनू जब विश्व सुंदरी रही ऐश्वर्या राय के भाई बन सकते हैं तो ब्रह्मांड सुंदरी रही सुष्मिता सेन के भाई क्यों नहीं बन सकते..! पता चला है कि शुष्मिता सेन झांसी की रानी लक्ष्मीबाई पर आधारित निर्माणाधीन फिल्म में सोनू सूद को तात्या टोपे की भूमिका दे रही है और स्वयं लक्ष्मीबाई की भूमिका कर रही है।
ज्ञात हो कि तात्या टोपे लक्ष्मी बाई को अपनी बहन मानते थे और स्वतंत्रता के प्रथम महासंग्राम में उन्हॉंने लक्ष्मीबाई के साथ अंग्रेजो से संघर्ष किया था। इस तरह फिल्म में सुष्मिता सेन और सोनू सूद भाई बहन बनेंगे। यह सब तो ठीक है, लेकिन अगर बालीवुड में हर हीरोइन उन्हें भाई बना लेगी तो वे अपनी हीरोइन किसे बनायेंगे?


Click it and Unblock the Notifications