राकेश रोशन को पसंद है सोनम
सांवरिया की हीरोइन और अनिल कपूर की लाडली सोनम कपूर और रितिक रोशन अपने पिता राकेश रोशन की फिल्म में काम करेंगे. राकेश रोशन का मानना है कि सोनम बहुत प्रतिभाशाली है और उसकी जोडी रितिक के साथ खूब जमेगी.
राकेश रोशन सांवरिया फिल्म देखने के बाद सोनम से बेहद प्रभावित हुए और उन्होंने निर्णय किया कि वे सोनम को अपने बेटे रितिक के साथ फिल्म में लेंगे. अनिल कपूर को भी यह विचार पसंद आया.
सांवरिया के बाद सोनम को अच्छे बैनरों की कई फिल्म मिल रही हैं. वह अभिषेक बच्चन के साथ फिल्म दिल्ली 6 कर रही है. नि:संदेह रितिक के साथ भी उसकी जोडी लोगों को काफी पसंद आयेगी.


Click it and Unblock the Notifications