अभिषेक की लंबाई से प्रभावित सोनम

सोनम राकेश मेहरा की फिल्म दिल्ली 6 कर रही है। इसमें सोनम के हीरो अभिषेक बच्चन हैं। बताया जाता है कि सोनम अभिषेक की लंबाई से बहुत प्रभावित है.. भला क्यों? इसका कारण बताते हुए सोनम ने कहा कि उसकी स्वयं की लंबाई बहुत ज्यादा है।
इसलिए लंबाई के मामले में वह अभिषेक के साथ जंचती है। उसने कहा कि अभिषेक के साथ उसके व्यावसायिक संबंध हैं। अभिषेक उसका मार्गदर्शन करते हैं। अभिषेक और वे जहां एक ही लंबाई के हैं, वहीं दोनो जंक फूड खाना पसंद करते हैं।
सोनम ने कहा कि उसके और अभिषेक के बीच काफी समानता है। उन दोनो का फिल्मी बैकग्राउंड एक जैसा है। वे दोनो ही विदेश में पढे़ लिखे हैं। वह उसे बार बार ध्यान दिलाता है कि वह उसके घर के सामने पैदा हुई है। हालांकि वह उससे दस साल बडा़ है लेकिन दोनो में अच्छी जमती है।


Click it and Unblock the Notifications