..................... Shreejitaa's boyfriend promised her to give diamond ring | श्रीजिता का दिलदार प्रेमी - Hindi Filmibeat

श्रीजिता का दिलदार प्रेमी

By Staff

Shreejita De
टीवी शो अनु की हो गई वाह भई वाह की शूटिंग के दौरान श्रीजिता डे की 95 हजार रुपए की कीमती हीरे की अंगूठी गायब हो गई। यह अंगूठी उसके प्रेमी ने उसे उपहारस्वरुप दी थी। अंगूठी के गायब होने श्रीजिता बहुत दुखी हो गई। लेकिन उसके दिलदार प्रेमी ने उसे दिलासा दी कि वह जुलाई में उसके जन्मदिन पर उसे इस गायब अंगूठी से भी अधिक महंगी अंगूठी लाकर देगा।

बताया जाता है कि श्रीजिता सगाई के दृश्य की शूटिंग कर रही थी और उसके सह कलाकार अमित वर्मा ने उसे अंगूठी निकालने की सलाह दी। श्रीजिता ने अंगूठी निकालकर शूटिंग की लेकिन इसी दौरान किसी ने उसकी अंगूठी चोरी कर ली। बाद में श्रीजिता को जब अंगूठी का होश आया तो देर हो चुकी थी। सेट पर लगभग दो सौ लोग में से किसने चोरी की, पता नहीं चल पाया।

श्रीजिता के अंगूठी चोरी होने पर निर्माता टोनी और दीया सिंह के अलावा अमित ने उसे पैसे देने की भी पेशकश की लेकिन श्रीजिता ने उनसे पैसे नहीं लिये। बेचारी श्रीजिता, नकली सगाई की शूटिंग में असली सगाई की अंगूठी से हाथ धो बैठी। लेकिन उसे चिंता करने की जरुरत नहीं है, उसका प्रेमी है न...!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X