हीरो की तलाश में परेशान शिरिष कुंदर

वजह यह है कि कोई भी स्टार शिरिष को अच्छा निर्देशक नहीं मानता है। शिरिष कुंदर फिल्म संपादक से निर्देशक बने हैं और उन्हॉंने अक्षय कुमार और सलमान खान को लेकर फिल्म जानेमन बनाई। इस फिल्म के दौरान ही सलमान खान शिरिष की नाकाबलियत से नाराज हो गये थे।
शिरिष अब अपनी प्रोडक्शन कंपनी खोलकर निर्माता भी बन गये हैं। वे एक और फिल्म बनाने की योजना बना रहे हैं जिसके लिए उन्हें हीरो नहीं मिल रहा है। पहले तो शिरिष ने सलमान व अक्षय दोनो को अपनी फिल्म करने का प्रस्ताव दिया जिसे तारीख नहीं होने का बहाना कर दोनो ने ठुकरा दिया।
इसके बाद शिरिष ने फराह के गहरे दोस्त शाहरुख खान को इस आशा से फिल्म का प्रस्ताव दिया कि वे फराह की खातिर फिल्म के लिए हां कर देंगे। हुआ भी यही, शाहरुख ने पहले तो फिल्म के लिए हामी भर दी, लेकिन बाद में उन्हॉंने भी तारीख की समस्या बता दी और भाग खडे़ हुए। हाल ही में शिरिष ने रितेश देशमुख को फिल्म का हीरो बनाना चाहा, लेकिन रितेश भी इसके लिए तैयार नहीं हुए।
लगता है अब शिरिष के पास एक ही उपाय बचा है, या तो वे बिना हीरो के हीरोइन वाली फिल्म बनायें या वे किसी नये हीरो को मौका दें।


Click it and Unblock the Notifications