..................... Shiney is a leagal son of his parents | अवैध संतान नहीं हूं: शाइनी आहूजा - Hindi Filmibeat

अवैध संतान नहीं हूं: शाइनी आहूजा

By Staff

Shiney Ahuja
शाइनी आहूजा का जन्मदिन 15 मई को पडता है। मीडिया उन्हें 15 मई 1968 का बताता है। जबकि शाइनी कहते हैं कि उनके मां बाप का विवाह 1971 में हुआ था तो फिर वे 1968 में कैसे पैदा हो सकते हैं। मीडिया उन्हें 39 साल का बता रहा है, इस तरह तो उन्हें अपने मां बाप की अवैध संतान होना चाहिए।

शाइनी ने बताया कि दरअसल वे 1975 में पैदा हुए हैं और उनसे बडी एक बहन है, जो कि 1973 में पैदा हुई थी। शाइनी ने कहा कि वे इतने बडे नहीं हैं जितना कि मीडिया उन्हें बताता है. इस वजह से उसके मां बाप बेहद नाराज होते हैं। उनके मां बाप पूछते हैं कि वह उनके विवाह से पहले कैसे पैदा हो सकता है? इसलिए वे अपने मां बाप की तरफ से स्पष्ट करना चाहते हैं कि वे न तो 39 साल के हुए हैं और न ही वे अवैध संतान हैं।

शाइनी आहूजा विवाहित हैं और उनकी सात माह की बेटी आर्शिया भी है। शाइनी कहते हैं कि आर्शिया के पैदा होने के बाद वे सुबह जल्दी उठने लगे हैं। आर्शिया सुबह सुबह उनकी छाती पर चढकर पापा पापा कहती है तो उन्हें बहुत अच्छा लगता है। खैर जो भी है लेकिन यह ध्यान जरुर रखिये कि शाइनी 39 साल के नहीं बल्कि 32 साल के हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X