मैं करीना को अवार्ड नहीं दूंगा: शत्रुघ्न

बस फ़िर क्या था। शत्रुघ्न सिन्हा का दिमाग फ़िर गया और वो अपना सामान उठाकर वहाँ से चले आए। उनका कहना था कि वो अपने ज़माने के बड़े स्टार थे और वो केवल एक बड़ा अवार्ड ही देंगे।
अप्रत्यक्ष रूप से उन्होंने करीना को अवार्ड्स देने से मना कर दिया। उनकी नज़रों में बेस्ट ऐक्टर का अवार्ड ज़्यादा बड़ा होता है ना कि बेस्ट ऐक्ट्रेस का।
उन्हें इस बात का ज़्यादा बुरा लगा कि उनकी जगह बेस्ट ऐक्टर का अवार्ड शाहरुख़ को रेखा के द्वारा दिया गया जो उन्ही के ज़माने की ऐक्ट्रेस हैं। आखिरकार शत्रुघ्न सिन्हा की जगह गोविंदा ने आकर करीना को अवार्ड दिया।


Click it and Unblock the Notifications