अम्मा ने पहली बार की तारीफ
सोहा अली खान जो अपनी माँ शर्मीला टेगोर को अम्मा कहकर बुलाती हैं ने हाल ही में बताया कि उनकी अम्मा को फ़िल्म खोया खोया चाँद में पहली बार उनका काम अच्छा लगा.
वैसे तो सोहा ने कई फिल्में की हैं लेकिन आज तक उनकी माँ ने उनके काम को कभी नहीं सराहा था. लेकिन खोया खोया चाँद में शर्मीला ने सोहा के काम की तारीफ की है.
सोहा ने बताया कि फ़िल्म भले ही फ्लॉप हो गई है लेकिन उनके लिए ये मायने नहीं रखता. उन्हें इस बात की सबसे ज़्यादा खुशी है कि उनका काम उनकी अम्मा ने पसंद किया.


Click it and Unblock the Notifications