रामू की नई आइटम गर्ल: शमा सिकंदर
रामगोपाल वर्मा न सिर्फ अच्छे निर्देशक हैं बल्कि वे जिस हीरोइन के सर पर अपना हाथ रख दें वह मिट्टी से सोना बन जाती है. बालीवुड की कई फ्लाप हीरोइनें तो रामू की फिल्मों में सिर्फ एक आइटम गीत करके ही रोजी रोटी कमाने लगी.
उर्मिला मातोंड्कर, ईशा कोप्पिकर, जिहा खान, निशा कोठारी जैसी कई हीरोइनों की उन्होंने लाइफ बना दी. इसी कडी में अब एक और हीरोइन का नाम भी जुड गया है और वह है शमा सिकंदर का.
शमा सिकंदर रामू की फिल्म कांट्रेक्ट में जबर्दस्त सैक्सी आइटम गीत करने जा रही है. इसकी शूटिंग बैंकाक में 20 और 21 जनवरी को होगी और शमा 19 को बैंकाक रवाना हो जायेगी.
ज्ञात हो कि राम गोपाल वर्मा की फिल्म कंपनी के सिर्फ एक ही आइटम गीत खल्लास से रातों रात ईशा कोप्पिकर बालीवुड में शोहरत की बुलंदियों पर पहुंच गई थी. शमा को भी उम्मीद है कि रामू की फिल्म में आइटम गीत करके वह भी सफल आइटम गर्ल बन जायेगी.


Click it and Unblock the Notifications