किंग खान ले रहे हैं फिल्मों से सन्यास

शाहरुख़ ने जिस जगह अपना बचपन बिताया और जहाँ उन्होंने अपनी पढ़ाई लिखी पूरी की अब वो दोबारा वहीं का रुख कर रहे हैं. शाहरुख़ ने दिल्ली में जोर बाग़ इलाके में अपना एक शानदार बंगला बनवाना भी शुरू कर दिया है.
ये तो सभी जानते हैं की दिल्ली के इस इलाके में नामी गिरामी हस्तियों के बंगले हैं जैसे मित्तल, नंदा और महिंद्रा. अब इसी में मन्नत भी शामिल होने जा रहा है.
शाहरुख़ का मन्नत अब तक मुम्बई और दुबई में है. बहुत ही जल्द एक मन्नत दिल्ली में भी होगा. बताया जाता है कि किंग खान इस भागदौड़ की ज़िंदगी से बहुत दूर आराम की ज़िंदगी में जीना चाहते हैं.
इस बात का फ़ैसला तो ख़ुद किंग खान ही करेंगे. लेकिन क्या अब हमें साल में एक बार शाहरुख़ की फिल्मों की खुराक नहीं मिलेगी ? जब शाहरुख़ अपने कॅरिअर की बुलंदी पर चल रहे हैं तो क्या वो इंडस्ट्री का साथ छोड़ देंगे ? आपके विचार हमारे लिए बहुत अहमियत रखते हैं. नीचे लिखे बॉक्स में इस बारे में अपनी राय अवश्य दीजिये.


Click it and Unblock the Notifications