किंग खान हुए स्टेज पर घायल
लगता है सुपरस्टार शाहरुख़ खान के सितारे इस वक्त गर्दिश में है. एक तो इनके पास कोई काम नहीं है और दूसरा बैठे बिठाये उन्होंने अपना पैर भी तुड़वा लिया.
ख़बरों से प्राप्त जानकारी के अनुसार शाहरुख़ खान जब स्क्रीन अवार्ड्स में परफोर्म करने के लिए रिहर्सल कर रहे थे तभी अचानक उनके पैर में चोट लग गई और वे दर्द से बुरी तरह कराह उठे.
हालांकि चोट इतनी बड़ी नहीं थी लेकिन जिस घुटने में चोट लगी है उसमें पहले भी चोट लग चुकी थी और इसी कारण शाहरुख़ से दर्द बर्दाश्त नहीं हुआ.
उस वक्त वहाँ पर एन्थोनी उर्फ़ निखिल द्विवेदी मौजूद थे और उन्होंने बताया की किंग खान तकलीफ में होते हुए भी रिहर्सल करते रहे.
अरे भाई निखिल इसीलिए तो उन्हें बादशाह कहा जाता है. समझे.


Click it and Unblock the Notifications