..................... Shahrukh starts blogging like Big B, Aamir | बिग बी, आमिर और अब शाहरुख़ भी - Hindi Filmibeat

बिग बी, आमिर और अब शाहरुख़ भी

By Staff

SRK
इन दिनों सितारों का अपना ब्लॉग शुरू करने का फैशन हो गया है। इसकी शुरुवात हुई बिग बी के ब्लॉग से फ़िर आमिर भी कूद पड़े और अब शाहरुख़ ने भी अपना ब्लॉग शुरू कर दिया है। जहाँ अमिताभ ने अपने ब्लॉग के ज़रिये सभी को करारे जवाब दिए वहीं आमिर ने अपने ब्लॉग में शाहरुख़ की धज्जियाँ उड़ा दी।

हालांकि आमिर ने इसके लिए शाहरुख़ से माफ़ी भी मांग ली लेकिन हर बार गलती करके माफ़ी माँगना कहाँ तक जायज़ है। लेकिन हमारे किंग खान भी चुप रहने वालों मे से नहीं हैं। उन्होंने भी अपना ब्लॉग शुरू कर दिया है।

इस बात की पुष्टि ख़ुद शाहरुख़ ने की है और बताया कि उन्होंने किसी पर भी कीचड़ उछालने के लिए ये ब्लॉग शुरू नहीं किया है बल्कि अपनी आईपीएल टीम को उत्साहित करने और अपनी शुभकामनाएं देने के लिए इस ब्लॉग की शुरुवात की है।

अब कौन कौन अपने ब्लॉग के ज़रिये किस पर निशाना साधता है इसका पता तो वक्त आने पर ही चलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X