शाहिद ने चुराया सैफ की गर्लफ्रेंड को
जिस तरह सैफ ने शाहिद की गर्ल फ्रेंड को चुराया है उसी तरह अब शाहिद ने भी बदला लेने की ठान ली है.
आजकल शाहिद सैफ की पुरानी गर्लफ्रेंड रोजा कटाल्लानो के साथ दिखाई दे रहे हैं. उन्हें कई बार काफ़ी शॉप में साथ देखा गया है. वे घंटों बातें करते रहते हैं.
शाहिद से जब पूछा गया कि क्या वे दोबारा प्यार में डूबने के लिए तैयार हैं तो शाहिद ने खुशी खुशी जवाब दिया हाँ.
प्यार बहुत ही खूबसूरत चीज़ है और उन्हें इस बात का पूरा विश्वास है कि जल्द ही उन्हें दोबारा प्यार हो जाएगा.
कहीं उनका इशारा रोजा की तरफ़ तो नहीं.


Click it and Unblock the Notifications