शाहिद का शाहरुख़ से रिश्ता
शाहिद कपूर और किंग खान के बीच एक ऐसा शख्स है जो दोनों को जोड़ता है और जिसके बिना दोनों ही अपना गुज़ारा नहीं कर सकते.
आप चिंता मत कीजिये क्यूंकि किसी लड़की का चक्कर नहीं है. हम सभी जानते हैं कि शाहरुख़ गौरी के थे, हैं और रहेंगे और शाहिद करीना के थे. अब नहीं हैं और आगे भगवान जाने.
शाहरुख़ और शाहिद को जोड़ने वाली एक लड़की ही है लेकिन वो है एक हेयर स्टाइलिस्ट. इस बात का पता दोनों को ख़ुद बाद में चला. जब हाल ही में शाहरुख़ नें बताया कि इस वक्त उनके बाल काटने वाली छुट्टी पर गई है और यही हाल शाहिद का भी था.
तब जाकर इस बात का खुलासा हुआ कि दोनों कि हेयर स्टाइलिस्ट एक ही है और दोनों ही उसका इंतज़ार कर रहे हैं.
लेकिन शाहिद के ऑस्ट्रेलिया जाने से पहले वो छुट्टी से वापस आ गई और शाहिद अपने बालों को कटवा कर ही ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हुए.


Click it and Unblock the Notifications