..................... Shahid is going around with Sania Mirza | करीना के बाद शाहिद हुए सानिया के - Hindi Filmibeat

करीना के बाद शाहिद हुए सानिया के

By Staff


करीना कपूर से प्रेम सबंध टूटने के बाद शाहिद अकेले पड गये थे और अक्सर उदास रहने लगे थे. लेकिन अब वे फिर से सामान्य होते जा रहे हैं. उनका झुकाव टेनिस स्टार सानिया मिर्जा की तरफ हो रहा है. दोनो में अच्छी दोस्ती हो गई है और वे एक दूसरे से काफी घुलमिल गये हैं.

बताया जाता है कि कुछ दिन पहले बंग्लौर के विंडसर शेरेटान होटल में दोनो ने काफी समय साथ गुजारा. मुंबई में दोनो एक फाइव स्टार होटल में रात को मिले और दोनो ने डिनर भी किया. दोनो ने साथ में लगभग दो घंटे बिताये.

बताया जाता है कि दोनो एक दूसरे से प्रेमी प्रेमिका की तरह ही व्यवहार कर रहे थे. वे इस बात की भी परवाह नही कर रहे थे कि उनके चारों तरफ लोगो की निगाहे उन पर गडी हुई हैं.

हालांकि शाहिद का नाम विद्या बालन से जोडा जाता रहा है लेकिन सूत्र बताते हैं कि शाहिद का विद्या के साथ कभी रोमांस रहा ही नही लेकिन सानिया के साथ लगता है शाहिद अपने रिश्ते को लेकर गंभीर हैं. यदि ऐसा है तो वाकई उन्होंने करीना का जवाब ढूंढ लिया है. आखिरकार सानिया एक विश्व हस्ती है और करीना सिर्फ बालीवुड की हीरोइन...!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X