विशाल बने शाहिद के मजाक का शिकार

हुआ यूं कि विशाल टोरंटो में शाहिद कपूर के साथ किस्मत कनेक्शन की शूटिंग कर रहे थे। वे इस फिल्म में शाहिद के दोस्त बने हैं। अपनी शूटिंग समाप्त करने के बाद विशाल ने समझा कि उनकी शूटिंग समाप्त हो चुकी है और वे होटल में चले गये।
निर्देशक अजीज मिर्जा ने विशाल की शूटिंग दुबारा करने का निश्चय किया तो पता चला कि वे होटल जा चुके हैं। बस, शाहिद ने एक योजना बना डाली और सारी यूनिट के लोगो को समझा दिया। इसके बाद शाहिद ने विशाल को गुस्सा होकर फोन किया और तुरंत शूटिंग में पहुंचने को कहा।
विशाल जब सेट पर आये तो हर कोई उन्हें गुस्से और अजीब नजर से देख रहा था। इससे विशाल बिल्कुल ही घबरा गया। फिल्म की हीरोइन विद्या बालन तक विशाल की टांग खींचने में पीछे नहीं हटी।
बाद में जब विशाल को पता लगा कि वे मजाक के शिकार बने हैं और इसके पीछे शाहिद कपूर का मास्टरमाइंड है तो वे हैरान हो गये। उन्हें विश्वास नहीं हो रहा था कि शाहिद जैसा गंभीर व्यक्ति उनके साथ ऐसी मजाक भी कर सकता।


Click it and Unblock the Notifications