शाहिद-करीना फ़िर मिलेंगे-मिलेंगे

वैसे तो ये फ़िल्म 2 साल पहले ही बन चुकी थी लेकिन इसकी डबिंग बाकी रह गई थी। इसके बाद शाहिद और करीना के बीच क्या हुआ इस बात से आप सभी वाकिफ ही हैं लेकिन ख़बर है कि दोनों ने ही फ़िल्म की डबिंग शुरू कर दी है।
वैसे भी टशन के फ्लॉप हो जाने से करीना के कॅरिअर को खासा झटका लग सकता और इसीलिए वो एक बार फ़िर अपनी और शाहिद की जोड़ी से दर्शकों को दीवाना बनाना चाहती है।
बोनी कपूर इस बात का अच्छा फायदा उठाते हुए फ़िल्म के प्रचार में कोई कमी नहीं कर रहे हैं। अब दर्शकों से भी सब्र नहीं हो रहा है और एक अच्छी फ़िल्म देखने को तरस रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications