शाहिद पर फिदा विद्या, सानिया और अमृता
करीना कपूर ने शाहिद का साथ क्या छोडा बालीवुड की हसीनायें शाहिद का दिल जीतने में जुटी हुई हैं. यहां तक कि टेनिस की ह्सीन खिलाडी सानिया मिर्जा तक से शाहिद के रोमांस की खबर जोरो पर है.
ज्ञात हो कि करीना कपूर को संदेह था कि शाहिद का रोमांस अमृता राव से चल रहा है. इसलिए वह शाहिद को छोड छोटे नवाब सैफ खान की बाहॉ में चली गई. लगता है इससे शाहिद को मनमुराद ही मिल गई. वे अब आजाद पंछी की तरह घूम रहे हैं और उन्हें इश्क करने से रोकने वाला अब कोई नही है.
करीना से ब्रेकअप के बाद शाहिद का रोमांस विद्या बालन से चला ही था कि तभी खबर आई कि वे सानिया मिर्जा के साथ भी इश्क फरमा रहे हैं. बालीवुड में इस बात को लेकर कंफ्यूजन चल ही रहा था कि शाहिद इन दोनो में से वाकई किसके साथ अपने रोमांस को लेकर गंभीर हैं तो तभी नई खबर यह आई है कि अमृता राव भी अपने इस पूर्व प्रेमी के पास वापस आने के लिए मचल रही है.
बताया जाता है कि हाल ही में शाहिद अमृता राव के साथ अंधेरी के फेम एडलेब्स में वेल्कम फिल्म देखने गये. फिल्म हाल में दोनो काफी मस्ती कर रहे थे और प्रेमी प्रेमिका की तरह एक दूसरे के साथ काफी घुले मिले नजर आ रहे थे. मजे की बात यह है कि उस समय शाहिद के पिता पंकज कपूर और सौतेली मां सुप्रिया पाठक भी फिल्म देखने के लिए मौजूद थे और वे शाहिद और अमृता का रोमांस देखकर खुश हो रहे थे.
लगता है शाहिद करीना से प्यार में चोट खाने के बाद सभी को खूब ठोक बजाकर परख रहे हैं ताकि वे इस बार जब प्यार करें तो धोका नहीं खाये.


Click it and Unblock the Notifications