..................... Shahid becomes Rock Star | रॉक स्टार बने शाहिद कपूर - Hindi Filmibeat

रॉक स्टार बने शाहिद कपूर

By Staff

Shahid Kapoor
चॉकलेट ब्वाय के रुप में मशहूर शाहिद कपूर फिल्म किस्मत कनेक्शन में नये रुप में नजर आयेंगे। वे इसमें राकस्टार की आकर्षक वेशभूषा में दिखाई देंगे। लंबे बाल और आखों में फैशनेबल चश्मा उनकी खास पहचान होगी।

फिल्म के एक गीत में वे राकस्टार बनकर नाचते गाते और अपने जलवे दिखाते हुए दिखेंगे। इस राक गीत बा खुदा.. को अतिफ असलम अपनी आवाज दे रहे हैं जो कि पाकिस्तान से इसे गाने के लिए विशेष तौर पर यहां आये. गीत की कोरियोग्राफी अहमद खान कर रहे हैं।

फिल्म में शाहिद के साथ विद्या बालन भी है और विद्या से उनके रोमांस की खबरें भी आजकल खूब उड़ रही हैं। बताया जाता है कि विद्या के साथ चोरी छिपे रोमांस करने की वजह से करीना ने शाहिद से अपने संबंध समाप्त कर सैफ के साथ रोमांस लडा़ना शुरु कर दिया था। खैर, किस्मत कनेक्शन में रॉक स्टार बनकर शाहिद अपनी किस्मत चमकाना चाह्ते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X