शाहिद ने कटवाये जिया के बाल

केन घोष ने शाहिद कपूर को इश्क विश्क में पहला अवसर दिया था और जिसकी बदौलत शाहिद स्टार बने हैं। पता चला है शाहिद फिल्म स्टार के सेट पर केन घोष को ही निर्देशन देते नजर आते हैं।
बताया जाता है कि शाहिद सेट पर लाइट और कैमरा एंगल के बारे में बिन मांगे सलाह दिया करते हैं और केन घोष उनकी सलाह मानकर शाहिद के मनमुताबिक बदलाव कर दिया करते हैं। मजे की बात यह है कि शाहिद ने जिया खान के बाल भी फिल्म के लिए कटवा दिये जबकि जिया अपने बाल कटवाने के लिए बिल्कुल तैयार नहीं थी।
इसके अलावा शाहिद फिल्म में अपने लुक और कपडे को लेकर भी बतगंड बनाने में पीछे नहीं हटते हैं। फिल्म में शाहिद एक डांसर की भूमिका कर रहे हैं। लेकिन केन घोष को शाहिद की दखलंदाजी बिल्कुल बुरी नहीं लगती है।
वे कहते हैं कि शाहिद और वे मिलजुलकर काम करना पसंद करते हैं। ठीक है जब मियां बीवी राजी तो क्या करेगा काजी। लेकिन हर निर्देशक शाहिद की दखलंदाजी सहन करेगा, यह कोई जरुरी तो नही।


Click it and Unblock the Notifications