किस्मत को मानते हैं शाहिद कपूर

शाहिद से जब पूछा गया कि वे किस्मत कनेक्शन जैसी फिल्में कर रहे हैं, क्या उन्हें किस्मत पर विश्वास है? इस पर शाहिद ने कहा कि उन्हें किस्मत पर पूरा विश्वास है क्योंकि वे महसूस करते हैं कि किस्मत का जिंदगी में बडा़ महत्व है।
विद्या बालन से अपने रोमांस के बारे में चल रही चर्चा पर उन्होंने कहा कि वे अब सबको इस बारे में सफाई देते देते थक चुके हैं और अब वे कुछ नहीं कहना चाहते। उन्होंने टोरंटो में शूटिंग के दौरान विद्या के साथ 15 दिन गुजारे। इस दौरान वह उनकी अच्छी दोस्त बन गई है। विद्या उनकी दोस्त है और दोनो के बीच रोमांस नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications