यूपी में 'सरकार राज' का राज

राजधानी लखनऊ के सभी मल्टीप्लेक्स पीवीआर, आईनोक्स, फन रिपब्लिक और वेव 'सरकार राज' के कुल 11 शोज दिखा रहे हैं।
आईनोक्स की प्रबंधक अनुराधा मुंजाल ने बताया कि लोग सरकार राज को खूब पसंद कर रहे हैं। फिल्म को 90 फीसदी ओपनिंग मिली है। सारे शोज हाउसफुल जा रहे हैं।
शादी के बाद यह पहला मौका है, जब ऐश्वर्या राय अपने पति अभिषेक बच्चन और ससुर अमिताभ बच्चन के साथ रुपहले पर्दे पर नजर आ रही हैं।
फिल्म देखकर निकले एक दर्शक अंकित ने कहा कि सरकार की तरह सरकार राज में कहीं भी ढील नहीं है। पूरे बच्चन परिवार ने बेहतरीन अभिनय किया है।
रेव-3 कानपुर के मैनेजर राखी कहती हैं कि सरकार राज को लेकर लोगों में फिल्म की रिलीज के पहले से ही जबरदस्त उत्साह था। लोगों ने पहले ही फिल्म की अग्रिम बुकिंग करा ली थी।
इलाहाबाद के चंद्रलोक सिनेमाहाल के मालिक डी. पी. जायसवाल ने कहा लोगों में आईपीएल का बुखार उतर चुका है। ऐसे में अब उनके लिए मनोरंजन के लिए सरकार राज एक बेहतर विकल्प साबित हो रहा है।
उधर वाराणसी, मेरठ और आगरा में भी फिल्म को अच्छी ओपनिंग मिलने की खबरें हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications