संजय और मान्यता को नए घर की तलाश
संजय दत्त और मान्यता का सम्बन्ध जग ज़ाहिर है. जब संजू बाबा जेल में थे तो मान्यता ने उनका बहुत साथ दिया. ख़बर है कि मान्यता और संजू बाबा इन दिनों अपने लिए नया आशियाना ढूँढ रहे हैं.
कारण ये है कि जिस बिल्डिंग में संजय दत्त रहते हैं वहीं उनकी बहने प्रिया और नम्रता भी रहती हैं.
दोनों ही मान्यता को बिल्कुल पसंद नहीं करती और इसी वजह से मान्यता का अब उनके साथ रहने का कोई मन नहीं है. संजय बेचारे न तो अपनी बहनो को छोड़कर जाना चाहते हैं और न ही मान्यता का दिल दुखाना चाहते हैं.
लेकिन वो कहावत है कि औरत के सामने तो दुनिया हारी है और यही हाल हमारे संजू बाबा का हो रहा है.


Click it and Unblock the Notifications