..................... Sanjay has stolen my wife | 'संजय दत्त ने छीनी मेरी बीवी' - Hindi Filmibeat

'संजय दत्त ने छीनी मेरी बीवी'

By Staff

Sanjay Manyata
संजय दत्त की जिंदगी झमेले में पड गई है, बोले तो बिल्कुल फिल्मी हो गई है. थोडे दिन पहले एक फिल्म हमराज आई थी जिसमें करोडपति बाबी देओल को अपने प्यार में फंसाकर अमीषा पटेल उससे विवाह करती है लेकिन यह सारी चाल अक्षय खन्ना की होती है जो कि अमीषा का ब्वायफ्रैंड होता है. शादी के बाद बाबी किस तरह मुसीबत में फंसता है, उसी तरह संजय दत्त भी मान्यता से विवाह करने के बाद फंसते जा रहे हैं. मान्यता का विवाह मैराज खान नाम के आदमी से पहले हो चुका है और मैराज का आरोप है कि मान्यता ने बिना उसे तलाक दिये संजय से विवाह किया है जो कि अवैध है. इस तरह पूरे हालात एक फूल दो माली के तरह हो गये है.

मैराज ने अदालत में दरख्वास्त की है कि संजय उसकी पत्नी मान्यता से शारीरिक संबध नहीं बना सकता है. मैराज ने कहा कि सन 2003 में मान्यता गर्भवती हुई थी इसलिए मुस्लिम कायदे के अनुसार उसका और मान्यता का तलाक ही नहीं हुआ है. संजय ने उसकी पत्नी को जबरन छीन लिया है.

संजय दत्त एक तो जेल की सजा भुगत रहे हैं, जमानत पर वे बाहर निकलते रहते हैं लेकिन बाहर भी उन्हें शांति नहीं है. बडी मुश्किल से उनका वापस घर बसा है तो अब मैराज के रुप में नई मुसीबत आ गई है. और लगता है मामला भी आसानी से नहीं सुलझेगा. वैसे मैराज का नाम भी आपराधिक गतिविधियों से जुडा हुआ है, जाहिर है मान्यता को छोडने के बदले वह संजय से अच्छा खासा सौदा करेगा ही.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X