प्राची को रुलाया संजीदा ने

दोनो स्टार प्लस के लिए रंग बरसे के विशेष एपिसोड में नाचने के लिए आमंत्रित किये गये थे. इसकी शूटिंग मड आईलैंड में की जा रही थी. डांस के दौरान संजीदा और उसके साथियों ने प्राची का इतना मजाक उडाया कि वह बेचारी रुआंसी ही हो गई और वह इस शो को छोडकर ही चली गई.
दोनो देवदास फिल्म के गीत डोला रे में नाच रहे थे लेकिन प्राची इसमें संजीदा के साथ कदमताल नहीं मिला पा रही थी. इस पर संजीदा के साथ कोरियोग्राफर प्रताप और कैमरामैन संजय उसकी मजाक उडाने लगे. प्राची अपनी मजाक उडाये जाने से इतनी आहत हो गई कि उसने संजीदा के साथ नाचने से ही मना कर दिया.


Click it and Unblock the Notifications