..................... Sanjay is wooing his daughter Trishala | रूठी त्रिशाला को मना रहे हैं संजय - Hindi Filmibeat

रूठी त्रिशाला को मना रहे हैं संजय

By Staff

Sanjay Manyata
संजय दत्त की पहली पत्नी से पैदा हुई त्रिशाला को उस समय गहरा आघात लगा जब उसके पिता संजय ने मान्यता से विवाह किया और त्रिशाला को इस बारे में कुछ बताया नहीं। तबसे त्रिशाला संजय से रुठी हुई है लेकिन संजय अपनी इस रूठी हुई बिटिया को मनाने में लगे हुए हैं।

त्रिशाला न्यूयार्क में अपराध मनोविज्ञान और कानून की पढाई कर रही है। त्रिशाला को विश्वास था कि उसके पिता तीसरी शादी नहीं करेंगे. लेकिन त्रिशाला उस समय अवाक रह गई जब उसे पता चला कि उसके पिता ने मान्यता के साथ शादी कर ली है। इतना ही नहीं उसे शादी की खबर तक नहीं दी गई। इस से त्रिशाला संजय से नाराज हो गई।

संजय जो कि जेल की सजा पाये हैं और फिलहाल जमानत पर हैं, उनकी मुसीबत खत्म नहीं हुई है क्योंकि मान्यता के पहले पति मेहराज ने आरोप लगाया है कि मान्यता के साथ उनका बिना तलाक हुए ही संजय ने उससे शादी कर ली है। मेहराज ने यह मामला अदालत में भी दायर कर दिया है और इससे संजय की बची खुची इज्जत भी दांव पर लग गई है। लेकिन संजय सबसे ज्यादा परेशान अपनी बेटी के नाराज होने पर हो रखे हैं।

यही वजह है कि वे त्रिशाला को मनाने में लगे हुए हैं। वे फोन के माध्यम से त्रिशाला से लगातार जुडे हुए हैं और रोज ही उससे बात करते हैं। इतना ही नहीं मान्यता भी त्रिशाला से बातें करती है। हालांकि त्रिशाला का गुस्सा अभी शांत नहीं हुआ है लेकिन वह अपने पिता की मजबूरियों और उनकी स्थिति को भी समझ रही है। संभव है जल्द ही त्रिशाला अपनी सौतेली मां मान्यता को अपना लेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X