संजू ने खरीदी मान्यता की फिल्म

ज्ञात हो कि मान्यता का असली नाम सारा खान उर्फ दिलनवाज खान भी है. वह फिल्म में इसी नाम से काम की है. उसने प्रकाश झा की फिल्म गंगाजल के आइटम गीत में भी ठुमके लगाये थे. उसकी फिल्म लवर्स लाइक अस में उसके हीरो निमित वैष्णव है. यह फिल्म छोटे शहरों में प्रदर्शित हुई थी, यही वजह है कि इस फिल्म के बारे में लोगो को पता नहीं है.
लेकिन संजय दत्त को इस फिल्म के बारे में जानकारी है. मान्यता के साथ विवाह कर लेने के बाद उसने इस फिल्म के अधिकार इसके वितरक से 20 लाख रुपए में खरीद लिए हैं. बताया जाता है कि संजय ने बाजार से फिल्म की सीडी और वीसीडी भी गायब करवा दी हैं. आखिर अपनी पत्नी का सम्मान पति नहीं बचायेगा तो कौन बचायेगा.


Click it and Unblock the Notifications