संजय गुप्ता की कुर्बानी

लेकिन फिल्म का काम बेहद धीमी गति से चल रहा है जिससे फिरोज खान खुश नहीं बताये जाते हैं। बताया जाता है कि संजय फिल्म के लिए फरदीन खान और सैफ अली खान को ले रहे हैं। लेकिन संजय के इस फिल्म में प्रर्याप्त रुचि नहीं लेने की वजह से फिल्म अधर में लटकी हुई है और लेट हो रही है। इस स्थिति से फिरोज खान खुश नहीं हैं।
संजय गुप्ता फिरोज खान के बडे प्रशंसक हैं। फरदीन खान अपने पिता वाली भूमिका इस फिल्म में कर रहे हैं। विनोद खन्ना, जीनत अमान अर अमजद खान वाली भूमिका के लिए अभी तक कुछ निर्णय नहीं किया जा सका है। संजय पहले इसमें विनोद खन्ना और अमजद खान के बेटे को लेना चाह रहे थे लेकिन व्यावसायिक रुप से यह घाटे का सौदा होने के कारण इन्हें नहीं लिया गया है। संजय की कुरबानी कब बनेगी फिलहाल तो इसे लेकर कई सवाल बॉलीवुड में उठ रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications