..................... Sanjay Dutt wishes to enter into Politics | संजय दत्त बनना चाहते हैं सांसद - Hindi Filmibeat

संजय दत्त बनना चाहते हैं सांसद

By Staff

Sanjay Dutt
संजय दत्त अपने पिता सुनील दत्त और बहन प्रिया दत्त की तरह खुलकर राजनीति में आना चाहते हैं। वे सांसद बनने की इच्छा रखते हैं। संजय दत्त राज्य सभा से चुनकर आने की बजाय चुनाव लड़कर सांसद बनना चाहते हैं।ऑ

संजय दत्त का नाम 1993 के बम विस्फोट में घसीटा गया था, लेकिन वे टाडा मामले से बरी हो गये और उन पर सिर्फ हथियार को गैरकानूनी रुप से रखने और नष्ट करने पर जेल की सुनाई गई है।
संजय दत्त ने मुंबई के एक स्थानीय विधायक के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित समारोह में कहा कि वे अगले साल लोकसभा का चुनाव लड़ने की इच्छा रखते हैं। यदि उन्हें टिकट दिया गया तो वे चुनाव लडेंगे।

संजय दत्त की बहन प्रिया दत्त उत्तर पश्चिम लोकसभा क्षेत्र से सांसद है। सन 2009 में लोकसभा चुनाव होंगे और यदि संजय दत्त चुनाव लड़ते हैं तो प्रिया भी चुनाव लडे़गीं कि नहीं, इसमें संदेह है।

राजनीति में सर खपाने वाले कुछ लोगों का मानना है कि प्रिया दत्त और संजय दत्त दोनो आसपास के लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ सकते हैं, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं का कहना है कि संजय दत्त के स्टार होने के कारण जनता उनके पक्ष में जमकर मतदान करेगी। प्रिया के मुकाबले संजय दत्त को चुनाव लड़वाना ज्यादा बेहतर रहेगा। लेकिन क्या मुन्ना भाई के सांसद बनने का सपना वाकई पूरा हो पायेगा?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X