समीरा की क्रिकेटर इशांत से दोस्ती

बताया जाता है कि दोनो का मामला दोस्ती से भी आगे रोमांस तक जा पहुंचा है। समीरा की दोस्ती आई पी एल मैच के दौरान ही इशांत शर्मा से हुई है। इशांत शर्मा शाहरुख खान की कोलकाता टीम के सदस्य हैं।
समीरा का इससे पहले अपने बिल्डर ब्वायफ्रैंड शमशुल लालानी से भी जबर्दस्त रोमांस चल चुका है और दोनो एक दूसरे से विवाह करने तक लिए गंभीर थे लेकिन अचानक ही दोनो के संबध में खटास आ गई और वे अलग हो गये। बताया जाता है कि समीरा इसके बाद काफी समय तक मानसिक रुप से परेशान रही। इशांत शर्मा से दोस्ती करने के बाद वह कुछ हद तक सामान्य हो गई है।
हालांकि समीरा ने इशांत के साथ अपने प्रेम संबध का खंडन कर कहा कि उसकी इशांत के साथ सिर्फ दोस्ती है और प्यार जैसी कोई चीज उनके बीच नही है। लगता है इशांत को भी युवराज और धोनी की तरह बालीवुड की अभिनेत्रियों से दोस्ती करने की आदत लग रही है।


Click it and Unblock the Notifications