समीरा बनेंगी नक्सलवादी

सुनील शेट्टी के पॉपकॉर्न एंटरटेनमेंट तथा बालाजी प्रोडक्शन के सहयोग से निर्माण होने वाली इस अनाम फिल्म का निर्देशन अनंत महादेवन करने वाले हैं. यह फिल्म वास्तविक घटनाओं पर आधारित है.
इस फिल्म के लिए समीरा काफी उत्साहित हैं. समीरा के अनुसार बंगाली सिनेमा में गंभीर फिल्मों का हिस्सा बनने के बाद हिंदी फिल्मों में भी वह गंभीर किरदार निभाना उनकी दिली तमन्ना थी. ऐसे में सुनील शेट्टी का इस फिल्म प्रस्ताव के साथ आना समीरा के लिए सोने पे सुहागा साबित हुआ. अपने इस किरदार के साथ न्याय करने के लिए समीरा पूरे तन मन से इसकी तैयारी में लग गई हैं. फिल्म की स्क्रिप्ट में मौजूद जानकारियों के अलावा समीरा हर रोज़ के अखबारों को पढकर भी अपने किरदार को दमदार बनाने में जुटी हुई हैं.
यही नहीं अपने नक्सलवादी किरदार से समीरा काफी प्रभावित हैं उनके अनुसार उनका आतंक फैलाना एक हद तक सही है. इसी क्रम में जिहाद को सही ठहराते हुए समीरा का कहना है 'हर नकारात्मकता के पीछे कोई न कोई बडा कारण होता है.
ज़ाहिर सी बात है कि वह गलत है मगर वह गलत क्यों हैं यह सबसे बडा सवाल है. कोई भी इंसान मां के पेट से आतंकवादी या नक्सलवादी पैदा नहीं होता. परिस्थितियां उन्हें ऐसा बना देती है. सरकारी स्तर पर ही इतनी समस्याएं हैं जो लोगों को नक्सलवादी या आतंकवादी बना देती हैं. ऐसे में आप उन्हें गलत नहीं कह सकते हैं. मेरे अनुसार यह एक लडाई है इसमें कौन सही है या कौन गलत इसका फैसला करना बहुत मुश्किल है.“
नक्सलवादी पर आधारित इस फिल्म में समीरा तथा आएशा धारकर के अलावा सुनील शेट्टी, नसीरुद्दीन शाह और विनोद खन्ना हैं.


Click it and Unblock the Notifications