समीर दत्तानी का सड़कछाप हज्जाम

हुआ यूं कि फिल्म मुखबिर के निर्देशक मणि शंकर समीर को सड़कछाप के रुप में दिखाना चाहते थे, इसलिए उन्हॉने समीर को किसी सड़क पर स्थित बाल काटने की दुकान पर से बाल कटाने को कहा, ताकि वह सड़कछाप दिखने लगे।
समीर ने फिर सड़क के किनारे एक साधारण हज्जाम से अपने बाल बनवाये और जब तक फिल्म की शूटिंग पूरी नही हुई, तब तक वे उससे पांच छह बार बाल कटवाने गये।
समीर ने कहा कि हज्जाम ने उसके बाल काटने के बाद उससे सिर्फ 15 रुपये लिये। इस पर उसने उसे 20 रुपये टिप भी दिये। वह हज्जाम इससे बहुत खुश हुआ। समीर ने बताया कि हज्जाम ने उससे वादा किया कि वह पूरे परिवार के साथ उसकी फिल्म जरुर देखेगा। चलो यह भी सही है, फिल्म भले चले या नहीं, समीर की फिल्म के कुछ दर्शक तो पक्के हो ही गये हैं।


Click it and Unblock the Notifications