तू मेरा हीरो है...

By Staff

Sameer Dattani
हीरो होने के अनेक फायदे हैं, यह समीर दत्तानी की तब समझ में आया जब वे एक देश के लिए वीजा बनवाने के लिए गये।

हुआ यूं कि उन्हें अपने और अपने एक दोस्त के लिए एक खास देश का वीजा कुछ समय के लिए बनवाना था, जहां के बारे में मशहूर है कि वहां का वीजा आसानी से नहीं बनता है और दूतावास में कडी पूछताछ चलती है। बेचारे समीर पूरी तैयारी और तमाम कागजात के साथ वहां साक्षात्कार के लिए गये।

पूरे तीन घंटे बाद जब उनके साक्षात्कार का नंबर आया और वे जब गये तो साक्षात्कार लेने वाली महिला उनकी बहुत बडी प्रशंसक निकली और समीर को देखते ही वह खुशी से फूल गई। पूछताछ करने और साक्षात्कार लेने की बजाय वह महिला समीर से बातचीत करने में लग गई।

उक्त जांच अधिकारी महिला ने बताया कि वह उसकी बहुत बडी प्रशंसक है और उसने उसकी उफ क्या जादू मोहब्बत और लाइफ में कभी कभी को देखा है। वह समीर से बडी देर तक उसकी आने फिल्मों के बारे में बातचीत करती रही।

इसके बाद जब समीर बाहर आये तो उन्हें उस देश का पूरे दस साल का वीजा थमा दिया गया लेकिन उनके बेचारे दोस्त का वीजा निरस्त कर दिया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X