सल्लू ने किंग खान को बनाया गुरु

शाहरुख़ का 'क्या आप पांचवी पास से तेज़ हैं' और सलमान का 'दस का दम' कार्यक्रम जल्द ही शुरू होने वाला है। शाहरुख़ तो इससे पहले भी टीवी होस्ट रह चुके हैं लेकिन सलमान का ये पहला मौका है।
इसके लिए सलमान बहुत ही नर्वस थे और उन्होंने शाहरुख़ से इस बारे में बात की। शाहरुख़ ने न सिर्फ़ सलमान को हौसला दिया बल्कि उन्हें होस्टिंग के टिप्स भी दिए। अब देखना ये है कि इन दोनों में से किसके प्रोग्राम को लोकप्रियता मिल पाती है।


Click it and Unblock the Notifications