..................... Salman doesn't care of his image: Arbaaz | सलमान को अपनी छवि की चिंता नहीं: अरबाज - Hindi Filmibeat

सलमान को अपनी छवि की चिंता नहीं: अरबाज

By Staff

Arbaaz Khan
बॉलीवुड की खुशहाल जोड़ियों में से एक मलाइका और अरबाज खान उनके तलाक की अफवाह उड़ाए जाने से दुखी हैं। अरबाज ने स्पष्ट किया कि वह ऐसी कोई भी हरकत बर्दाश्त नहीं करेंगे।

इस जोड़ी के अलगाव की अफवाहों को जिस तरह से तूल दिया गया उससे अरबाज के परिवार को भी धक्का लगा है।

पिछले 10 सालों से खुशहाल शादीशुदा जिंदगी जी रहे अरबाज ने आईएएनएस को बताया, "सलमान को अफवाहों से फर्क नहीं पड़ता लेकिन मैं वैसा नहीं हूं। मैं बहुत संजीदा हूं, खासकर अपनी शादी को लेकर। मैं जानता हूं कि मलाइका को भी इससे धक्का पहुंचा है।"

गौरतलब है कि खान परिवार की इन परेशानियों को 'पोंड्स' कंपनी के अभियान ने बढ़ाया है जबकि बड़ी ही सफाई से उसने इससे अपना पल्लू झाड़ लिया।

अरबाज को दुख है कि उनके साथ-साथ उनकी पत्नी पर भी सवाल खड़े कर दिए गए हैं।

एक बहुराष्ट्रीय कंपनी के प्रचार मुहिम में परिवार के साथ पहुंचे अरबाज ने इन सब का कारण उसे बताते हुए कहा, "कंपनी ने मुफ्त में अपने प्रचार के लिए यह सब किया है। वह जानते थे कि हमारे अलगाव की खबर समाचार पत्रों के पहले पन्नो की खबर होगी और इस तरह उनके कंपनी का नाम भी।"

अरबाज ने स्पष्ट किया कि मलाइका या उन्होंने एक-दूसरे से अलग होने की बात कभी भी नहीं की है। उनकी दूसरी शादी की खबर इस कंपनी ने बनाई। वहीं से कुछ मीडियाकर्मियों ने हमसे बिना पूछे अपने दिमाग के घोड़े दौड़ाए और इन खबरों को हवा दे दी।"

वह कहते हैं, "समझ नहीं आता कि कुछ मीडियाकर्मी अफवाहों को हवा देकर उसे पेश करने की कोशिश क्यों करते रहते हैं?"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X