सलमान-बच्चन का शीत युद्ध ख़त्म
ये तो सभी को पता है ऐश्वर्या और सलमान के बीच कैसे सम्बन्ध थे. और उसके बाद सलमान ने ऐश के प्यार में पागल होकर क्या-क्या किया.
जब ऐश का नाम विवेक के साथ जोडा गया तब सलमान ने उन्हें भी नहीं छोड़ा. इसके बाद ऐश्वर्या राय से ऐश्वर्या राय बच्चन बन गयीं और यहीं से शुरुवात हुई सलमान और बच्चन के बीच शीत युद्ध की.
लगभग पिछले एक साल से दोनों के बीच बातचीत भी बंद थी लेकिन अभी हाल ही में सलमान को पता चला कि बिग बी फ़िल्म सिटी में शूटिंग कर रहे हैं. बस फ़िर क्या था सलमान वहाँ पहुँच गए और सभी से मुलाकात करने के बाद बिग बी के पास गए.
उन दोनों के बीच क्या बातें हुई इसका पता तो नहीं चल सका लेकिन लगभग आधे घंटे तक दोनों हंस हंसकर बातें करते रहे. इस घटना से इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि उनके बीच का शीत युद्ध अब ख़त्म हो गया है.


Click it and Unblock the Notifications