सलमान ने कैटरिना को फ़िर फटकारा

ख़बर है कि सलमान ने फ़िल्म युवराज के सेट पर कैटरिना को वेनिटी वैन में ले जाकर वो झाड़ लगाई की सुनने वालों के कान ही फट गए। सल्लू और केट का झगडा सिर्फ़ इस बात पर था कि केट और अक्की की आइपीएल मैच के दौरान गर्मा-गर्म तस्वीर सलमान को रास नहीं आई।
हालांकि केट उन्हें समझाने की कोशिश कर रही थी लेकिन सल्लू मियां सुनने वालों में से कहाँ हैं? वो तो बस सुनाते ही हैं। और यही केट के साथ भी किया। जो लोग वेनिटी वैन के बाहर खड़े थे उन्होंने बताया कि सल्लू ने कैटरिना को बहुत गालियाँ दी और शायद हाथ भी उठाया।
तीन घंटे तक वेनिटी वैन में दोनों बंद रहे और ये सारा तमाशा हुआ उसके बाद जब केट वैन के बाहर निकली तो उनकी आंखें भीगी हुई थी। कोई भी केट को देखकर इस बात का अंदाजा लगा सकता था कि अन्दर क्या हुआ है।
सलमान ने ऐसा ही कुछ ऐश के साथ भी किया था और नतीजा हम सबके सामने है। अब यही वो केट के साथ कर रहे हैं। बेचारी केट....


Click it and Unblock the Notifications