कैट के साथ रिक्शा चलाया सल्लू ने

रिक्शे वाले ने जैसे ही सलमान और कैटरिना को बैठाना चाहा, सलमान ने कहा कि वह स्वयं रिक्शा चलायेगा। इस पर पहले तो रिक्शे वाला डर गया लेकिन सलमान ने उसे समझाया कि वह चिंता नहीं करे, यदि उसके रिक्शे का नुकसान होगा तो वह उसे उसकी पूरी कीमत भरकर देगा।
बेचारा रिक्शेवाला तैयार हो गया। सलमान स्वयं रिक्शा चलाने लगे और कैटरिना को भी अपने साथ बिठा लिया जबकि रिक्शावाला पीछे बैठ गया।
सलमान ने इसके बाद फर्राटे से रिक्शा दौडाना शुरु कर दिया। कैटरिना भी सलमान के साथ इस यात्रा का पूरा आनंद उठा रही थी। सलमान रिक्शे को बैंड स्टैंड और कार्टर रोड दौडा़ते हुए अपने सोसायटी गेलेक्सी अपार्टमेंट तक लाये। इसके बाद रिक्शे वाले के मना करने के बावजूद उसे पांच सौ रुपये भी दे दिया।
यदि सलमान खान स्टार नहीं होते तो संभव है कि वे एक होशियार रिक्शा चालक जरुर होते।


Click it and Unblock the Notifications